मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में ए०आर०टी०ओ० को अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये हेतु निर्देशित किया गया तथा इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एन०एच०ए०आई० एवं लो०नि०वि० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने एन०एच०ए०आई० से सम्बन्धित मार्गों पर वृक्षों की कटाई-छटाई की कार्यवाही किये जाने एन०एच०ए०आई० के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आगामी गन्ने का सीजन प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त गन्ना मिल स्वामियों के साथ बैठक कर अनफिट वाहन का प्रयोग न करने एवं वाहनों को ओवर लोडिट न किये जाने हेतु जिला गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






