गोल मार्केट व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गोल मार्केट व्यापार संघ मुजफ्फरनगर की महत्वपूर्ण बैठक ग्रीन एप्पल रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की मौजूदगी के बीच चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन (हरबंस ट्रेलर) रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन संजीव संगम प्रजापति ने किया।
नई कार्यकारिणी में स्व. श्री राम मूर्ति को संस्थापक, महेन्द्र नाथ, राजेन्द्र अरोड़ा, सादिक भारती एवं प्रवीण जैन को संरक्षक बनाया गया। हर्ष गुलाटी को अध्यक्ष, आकाश संगम को उपाध्यक्ष, मनीष अरोड़ा को सचिव, भारत अरोड़ा एवं अनुज गोयल को सह-सचिव तथा नवदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मोहित नागपाल, मनीष अरोड़ा, राजकुमार संगम, अमित अरोड़ा, विजय धमीजा, मुकेश जैन, आबिद अली, विक्रांत संगम, हनी, कनिक पुनियानी, प्रांजल धमीजा, किरणपाल, अजय मदन, गोपाल गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हयात राणा एवं हंसराज सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा गोल मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेगी।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal