मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर के आडिटोरियम में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वृहद रोजगार मेला-2026 का जिला सेवायोजन कार्यालय एवं सनातन धर्म कालेज, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपनी पढाई के साथ-साथ अपने जीवन में एक-एक स्किल (कौशल) का विकास भी अवश्य करें। उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि महाविद्यालय में आज 40 विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियां रोजगार देने हेतु आयी है। भारी बारिश के चलते जिले भरे से लगभग 1330 विद्यार्थियों ने रोजगार मेंले में पंजीकरण कराया। सभी विद्यार्थियों ने आयी हुई कम्पनियों को अपना साक्षात्कार दिया, जिसमें प्रथम राउण्ड में लगभग 823 विद्यार्थियों को shortlist किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुण्डीर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें शुभकामना व आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी पारूल सिंघल व कैरियर काउंसिलिग एवं प्लेसमैन्ट सैल की संमन्वयक प्रो० अरूणिमा रानी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के रजनीश, शिव शंकर व अश्वनी सूद का भी सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो० शुचि अग्रवाल, प्रो० विकास वर्मा, डा० दिव्या बक्शी, प्रो० विश्वम्भर पाण्डेय, श्री ध्रुव कुमार गुप्ता, डा० मनीषा दीवान, सुश्री प्रीति त्यागी, धीरज गिरधर, डा० संदीप, डा० चन्द्रमणी, डा० प्रणव डा० नितिन कुमार, ले० अजय, डा० अनूप पटेल, पवन कुमार तिवारी तथा महाविद्यालय की एन०सी०सी० कैडेट्स आदि ने सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रगान के साथ उक्त रोजगार मेले का समापन हुआ।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






