मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वस्थता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की स्थापना की प्रक्रिया को लेकर परिवहन विभाग ने इच्छुक आवेदकों के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर ने बताया कि कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 2009 सा०प्र०/2006-16 सा०प्र०/2019-23 (vi), दिनांक 23 सितंबर 2026 के माध्यम से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 16 जून 2026 को अधिसूचित नवीन राज्य नीति के अंतर्गत प्रदेश में स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की स्थापना के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। यह पोर्टल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की व्यवस्था के अंतर्गत संचालित है।
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि नीति के अधिसूचित होने तथा NSWS पोर्टल के क्रियाशील होने के बाद सभी पात्र एवं इच्छुक आवेदक एटीएस की स्थापना के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि स्वचालित परीक्षण स्टेशन की स्थापना के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक आवेदक NSWS पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परिवहन विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों की तकनीकी जांच को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और आधुनिक बनाना है।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश






