लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके तहत 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसी वजह से पीईटी की तिथियों में संशोधन किया गया है। इस बार पीईटी के लिए करीब 35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न
हरिद्वार (रिपोर्टर)। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न






