शहर में ठप हुई पेयजलापूर्ति, कई क्षेत्रों में पानी न आने से हा-हाकार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाली नगरपालिका के जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नए और पुराने ठेकेदारों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा और ट्यूबवेलों की स्वचालित संचालन व्यवस्था ठप हो जाने से करीब 24 घंटे तक शहर की पेयजलापूर्ति ठप रही। कई इलाकों में दोपहर तक पानी नहीं पहुंचा। लोग बिन पानी परेशान रहे। मामले की जानकारी सामने आने पर सभासदों ने ईओ से मिल आक्रोश जताया और प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगरपालिका परिषद् में जलकल विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में स्थापित 81 ट्यूबवैलों से पेयजलापूर्ति का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 70 ट्यूबवैल को स्काडा तकनीक आधारित ओटोमाइजेशन पैनल से जोड़ा गया है। इसके सहारे इनका संचालन स्वतः किया जाता है, लेकिन बुधवार को यह स्काडा पैनल सिस्टम पूरी तरह से हैक हो गया। अचानक पूरा सिस्टम फैल हो जाने के कारण शहर की 70 ट्यूबवैल बन्द हो गई और इसका सीधा असर शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति पर पड़ा। लगभग पूरे शहर में पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से कई इलाकों में पानी की बूंद के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा और इस गंभीर संकट के चलते हाहाकार की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा उर्फ काका व शौकत अंसारी आदि पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंचे तो पता चला कि जलकल विभाग में ओटोमाइजेशन का कार्य देखने वाले पुराने ठेकेदारों ने स्काडा पैनल को हैक कर सिस्टम को बंद कर दिया था। इसी कारण पेयजलापूर्ति ठप हो गई। सभासदों ने इस व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट करते हुए ईओ पवन कुमार के नाम एक पत्र दिया। इसमें कहा गया कि 23 नवम्बर की शाम पांच बजे से गुरूवार 24 सितम्बर की सुबह तक भी शहर के वार्डों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई। इससे क्षेत्र में पालिकाध्यक्ष और सभासदों की छवि धूमिल हुई और ये बेहद शर्मनाक स्थिति रही। सभासदों ने इस प्रकरण में जांच कराकर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। ठेकेदार की जमानत राशि को जब्त करने और उसका समस्त भुगतान रोकने की मांग करते हुए सभासदों ने चेतावनी दी कि वो इस मामले को आगामी बोर्ड मीटिंग में भी उठायेंगे और अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे। इसके साथ ही सभासदों ने एई जलकल अनुज कुमार से भी मिलकर रोष प्रकट किया और जांच व कार्रवाई की मांग की।
एई जलकल अनुज कुमार ने बताया कि देर रात पेयजलापूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली। भागदौड़ में पता चला कि ट्यूबवैलों के ओटोमेशन के लिए लगाए गए स्काडा सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है। विशेषज्ञ को बुलाया गया तो जानकारी हुई की सिस्टम का सर्वर पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे ट्यूबवैल को ओटो कमांड नहीं मिलने से वो नहीं चल पाये। उन्होंने कहा कि बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जल निगम सीएंडडीएस के अधिकारियों ने फक्करशाह चौक पर सीवर लाइन कार्य के लिए पेयजलापूर्ति बंद करवाई थी। इसके बाद आपूर्ति चालू कर दी गई थी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रहने से समस्या बनी। एई के अनुसार शहर में केवल 20-25 ट्यूबवैल से ही आपूर्ति ठप रही। रात्रि 12 बजे तक मैनुअली टीम लगाकर इनको शुरू करा दिया गया था। ईओ के निर्देश पर मामले की जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण में मौजूदा ठेकेदार फर्म सर्वेस इंटरप्राइजेज प्रा. लि. लखनऊ के मालिक सर्वेस सिंह से जवाब मांगा है।

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से SVM डिग्री कॉलेज में यज्ञ का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। SVM Degree College of Yoga and Health Sciences में योग विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के अनुमोदन एवं आशीर्वाद से तथा योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियांशी कौशिक के निरीक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर श्री

खतौली क्षेत्र में गरज एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान

एसडी कॉलेज ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान किया प्राप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एस.डी. कॉलेज की शतरंज टीम ने अंतर-महाविद्यालयीय शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर प्रो. डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर, प्राचार्य, एस.डी. कॉलेज

सनातन धर्म महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना मनाया गया स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना

एमजी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एडवेंचर टूर का उठाया भरपूर आनंद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन रोमांच, उत्साह और नई सीख से भरा रहा। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए नोएडा स्थित ई.ओ.डी. एडवेंचर पार्क में रोमांचक यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal