भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्षों में प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री दीपक मित्तल एवं नंदकिशोर नंदू शामिल रहे। ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। सभी मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
ममता अग्रवाल ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद से संगठन और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर ममता अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय निकालकर कार्यकर्ताओं को समय दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का संवाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल संगठनात्मक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal