आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति के विषय में जानकारी हेतु “आयुर्वेद को जानो” विषय पर “क्विज प्रतियोगिता एवं शपथ” का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को आयुर्वेद, आयुर्वेद के जनक/ आचार्यो, आयुर्वेद के लाभ, संतुलित आहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग, Healthy Ageing और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।
आयुर्वेद जन जागरूकता कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रधानाचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई। “आयुर्वेद को जानो” विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों आफिया, फलक, सानिया, अनु, संजना,फ़ायजा व सोफिया को उपहार भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया।
देश में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाए जाने के अवसर पर “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम निवारक स्वास्थ्य देखभाल, कल्याण और टिकाऊ जीवनशैली में आयुर्वेद के संभावित योगदान को रेखांकित करने का अवसर प्रदान करती है। इसके साथ ही, वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद की भविष्य की यात्रा तेजी से प्रमाण, नवाचार, गुणवत्ता, पेशेवर क्षमता और जिम्मेदार वैश्वीकरण पर निर्भर करेगी। इससे स्वास्थ्य और वेलनेस के निरंतर विकसित होते परिदृश्य में आयुर्वेद की स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उक्त आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा ब्लॉक शाहपुर, जनपद मुज़फ्फर नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला, प्रवक्ता श्रीमती अंजली,सुश्री रवीना व सुश्री काजल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मेरठ से सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जौली बाईपास पर टाटा मोटर्स के पास रुकेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal