मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
जिला कारागार में संयुक्त निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, एसीजेएम जसीम खान आदि अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारीों द्वारा संयुक्त रूप से कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान






