होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड से नवाजा गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान नीसा के नेशनल प्रेसिडेंट कुलभूषण शर्मा, मेजर जनरल वी एन. चतुर्वेदी एवं उत्तराखंड के विभिन्न स्कूल एसोसिएशंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
उत्तराखंड में मंथन 2.0 सम्मेलन हुआ, जिसमें देश के 22 राज्यों से आए स्कूल ओनर्स, शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान देश की शिक्षा प्रणाली को अधिक श्रेष्ठ, उद्देश्यपूर्ण, प्रभावी एवं भविष्यपरक बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद और गहन मंथन किया गया। सम्मेलन के दौरान नई शिक्षा नीति, भविष्य के शिक्षक एवं विद्यार्थी, बियॉन्ड मार्क्स, कक्षा से बाहर विद्यालय की भूमिका, विद्यार्थी नेतृत्व, कौशल विकास, नवाचार, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा विद्यालयों के समग्र विकास जैसे प्रासंगिक मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। पुरस्कार प्राप्ति के बाद प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि यह सम्मान होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज की उस निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान दिया जा रहा है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, नैतिक संस्कार, रचनात्मकता, जीवन-कौशल एवं जिम्मेदार नागरिकता के गुण भी विकसित किए जा रहे हैं।
नीसा के मूल मंत्र “स्ट्रॉन्ग स्कूल्स, स्ट्रॉन्गर पॉलिसी, स्ट्रॉन्गर नेशन” के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मिली गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रीय अभिभावकों में हर्ष की लहर है और सभी ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मेरठ से सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जौली बाईपास पर टाटा मोटर्स के पास रुकेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal