मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति नई मंडी द्वारा पूर्व वर्षो की भांति इस बार भी 18 वां श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और भव्य आयोजन के साथ 7 से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। रिद्धि सिद्धि के स्वामी और शुभ लाभ के पिता भगवान गणपति जी के स्वागत में प्रतिदिन संध्याकाल में भक्तिमय संगीत भरा आयोजन किया जा रहा है जिसमें राधा अष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी अतिथियों ने राधा कृष्ण के गीत गाने के साथ फूलों की होली खेली तथा ऊपर टांगे की मटकी को फोड़ा गया। इसके बाद पं. अवधराज शास्त्री ने अतिथियों से भगवान गणेश जी की आरती कराई, जिसमें सभी अतिथियों ने प्रतिभाग किया।
नई मंडी बड़ी धर्मशाला में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में राधाष्टमी पर्व के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, संजय मित्तल, नीरज बंसल, अमित गर्ग, राजेश बत्रा, सेजय गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, अंमरीश गोयल, योगेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान रुड़की के कलाकारों द्वारा श्रीगणेश जी एवं महाशिव और महाकाली की बहुत ही भव्य स्तुति करते हुए बाबा का गुणगान किया। इस भव्य आयोजन में पं. अवधराज आचार्य के सानिध्य में पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान श्रीसिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष रामपाल तायल, संजय गर्ग, समकित जैन, नितिन गोयल, पंकज सिंघल, सुनील अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, विपिन पाल, विजय सैनी, दिनेश पाल, संजय अग्रवाल, सचेंद्र मित्तल, अंकुर अग्रवाल, सीए अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






