कांग्रेस ओबीसी विभाग ने भेजा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर जनगणना में ओबीसी वर्ग का स्पष्ट वर्गीकरण सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक, आर्थिक एवं नीतिगत भविष्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। जाति जनगणना सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक माध्यम तभी बन सकती है। जब देश की प्रत्येक जाति एवं समुदाय की सही वैज्ञानिक प्रामाणिक एवं एकरूप गणना सुनिश्चित की जाए। इससे समान रूप से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनके हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि जातिगत आंकड़े वंचित समुदाय की पहचान तथा उनके लिए कल्याणकारी नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान कर सकते हैं। गलत आंकड़ों के आधार पर सही नीति नहीं बनाई जा सकती है। इसलिए जनगणना प्रारंभ होने से पहले ही आंकड़ों को वैज्ञानिक एवं त्रुटि रहित बनाने की व्यवस्था जनहित में होगी। गलतियों को बाद में सुधारना अत्यंत कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल ओबीसी समाज का विषय नहीं है। बल्कि भारत के राष्ट्रीय आंकड़ों की स्पष्ट वैज्ञानिक नीति निर्माण और सामाजिक न्याय का विषय है। प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक जाती कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए। जिससे ओबीसी वर्ग को लाभ मिल सके। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने कहा कि जातिगत जनगणना प्रारंभ होने से पूर्व शासन प्रशासन को अपनी बेहतर तैयारी करनी चाहिए। जिससे सही आंकड़े सामने आएं और विकास योजनाओं में लोगों को सही हिस्सेदारी मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय सैनी, सुरेंद्र ठाकुर, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, उदित विद्याकुल, आशु श्रीवास्तव, सागर बेनीवाल, सन्नी सक्सेना, नंदलाल सिंह, अमित अवस्थी, मनीष पटेल, अक्षय नागपाल, तुषार सक्सेना, सत्यप्रकाश, विकास रौतेला, प्रिंस, राकेश, देवेश वर्मा, गुलशन आदि शामिल रहे।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई