पथरी पुलिस ने दबोचे 2 वाहन चोरी, चोरी की 9 बाइक बरामद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाहन चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थान से चोरी की गयी 9 बाइक बरामद की गयी हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बिशनपुर झरड़ा पुरानी कुंडी निवासी राजेंद्र द्वारा दर्ज कराए गए मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने लकसर रोड़ स्थित रविदास आश्रम के पास से रोबिन पुत्र वरुण सिंह व आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार निवासी हर्शीवाला थाना लक्सर को चोरी की गयी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर शंखनाद कालोनी लकसर रोड़ के पास स्थित खंडहर में छिपाकर रखी गयी 8 अन्य बाइक बरामद की गयी। बरामद मोटरसाइकिलों में से 3 थाना पथरी और 1 कनखल थाना क्षेत्र से चोरी की गयी थी। जिनके संबंध में मुकद्मे दर्ज हैं। अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित थानों से संपर्क कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसआई रविन्द्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा, कांस्टेबल दीपक चौधरी, हेमंत, जयपाल चौहान, अनिल पंवार, सोहन राणा, सुरेश, रविन्द्र बिष्ट, नरेश बहुगुणा, बालकराम शामिल रहे।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई