मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना को रंगों में उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने विकसित, आत्मनिर्भर, शिक्षित, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण देवी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में राष्ट्र के भविष्य के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही 2047 के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड






