मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है।
एआरटीओ प्रशासन मुजफ्फरनगर ने बताया कि जनपद में परिवहन विभाग की ओर से जारीनई व्यवस्था के तहत वाहन एवं सारथी संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड अथवा पीओएस के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा एसबीआई पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा डिजिटल भुगतान के लिए चिन्हित सेवाओं में कैरियर रजिस्ट्रेशन सिक्योरिटी फीस, बैलेंस ऑक्शन मनी, टैक्स पर पेनल्टी, कैरियर रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल फीस, प्रोसेसिंग फीस, मिसिंग परमिट/स्पेयर टैक्स संबंधी शुल्क, एफसी पेपर डॉक्यूमेंट चार्ज, एईटीसी रिन्यूअल एवं न्यू फीस, कैरियर रजिस्ट्रेशन अपील फीस, इम्पोर्ट फीस, डिफरेंस ऑफ सर्विस चार्ज, डीलर रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण, अतिरिक्त परमिट तथा काउंटर सिग्नेचर परमिट निरस्तीकरण सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। इनमें सीजीएसटी से संबंधित भुगतान भी शामिल है।
विभाग का उद्देश्य वाहन एवं सारथी संबंधी सेवाओं के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है। इससे वाहन स्वामियों एवं संबंधित सेवा लेने वाले लोगों को कार्यालय में भुगतान के लिए अनावश्यक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन विभाग ने संबंधित वाहन स्वामियों और सेवा उपयोगकर्ताओं से उपलब्ध डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की अपील की है।

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड






