*नई मंडी में 14 सितंबर से गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया*

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र में गणेश जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति की बैठक शनिवार को बड़ी धर्मशाला, वकील रोड, नई मंडी में आयोजित हुई। बैठक में आगामी गणेश जन्मोत्सव की तैयारियों, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 20वां श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
समिति के अनुसार 14 सितंबर को प्रातः सात बजे भगवान गणेश की विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही जन्मोत्सव कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जन्मोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। 14 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भी इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियों पर चर्चा की। श्रद्धालुओं की सुविधा, कार्यक्रमों के सुचारु संचालन और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने क्षेत्रवासियों से गणेश जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। बैठक में संस्थापक संजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष रामपाल तायल, उपाध्यक्ष पंकज सिंघल बॉबी, समकित जैन, नितिन गोयल (बारदाने वाले), उपसचिव देशपाल (सिद्धार्थ स्टूडियो), संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मंत्री देवेंद्र कुमार बंसल, विनय कुमार मित्तल संगठन मंत्री विपिन पाल (कश्मीर स्टूडियो) गौरव गुप्ता , प्रचार मंत्री दिनेश पाल, पवन कुमार (सतीश चाय वाले), भंडार मंत्री सचेन्द्र मित्तल, संजय अग्रवाल, ऑडिटर सीए अमित कुमार (अमित अरविंद एंड एसोसिएट्स) तथा राजीव सिंघल (सिंघल प्रॉपर्टी) मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal