मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अनुसार कुकड़ा गॉव में राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के विभाग कार्यवाह प्रमोद जी नें युवाओं को बताया की युवा अपनी ऊर्जा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में लगाए तथा युवाओं का एकता के साथ संगठन हो तो श्रेष्ठ होता है। निश्चित समय, निश्चित स्थान व निश्चित लक्ष्य व निश्वार्थ भाव ज़ब ये चार मिलते है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनता है। युवाओं से वृक्षारोपण करने, जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं उसके मूल मंत्र के विषय में छात्रों से सीधा संवाद किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ युवाओं के खेल योग व समता के साथ किया गया उवाओ नें पूरी ऊर्जा से योग, खेल किये। युवा से चर्चा के तहत विभाग कार्यवाह प्रमोद जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं मूल उद्देश्यों के विषय में बताते हुए कहा कि अपनी मातृभूमि भारत के लिए अपनी प्रेरणा से कार्य करने वाले लोगों के समूह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहा जाता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि हम सभी जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित करने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करके नैनो प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत को जाने, भारत को माने, भारत का बनें एवं भारत को बनाने में भी अपना योगदान करें। सभी युवा अपने अंदर स्वः का भाव जाग्रत करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का कार्य करें। एक मजबूत राष्ट्र केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बनता, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य, ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से बनता है।
कार्यक्रम में मान्य सह संघचालक सतीश जी, कुकड़ा खंड कार्यवाह आदेश जी, नितिन जी,शिवम जी, दीपक जी, विशाल जी, तुषार जी,बबलू जी,सुनील जी, सत्यवीर जी,उत्कर्ष जी, प्रचार प्रमुख राकेश जी व कुकड़ा खंड के सभी स्वयंसेवक व गणमान्य व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






