मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में 2026 में रामपुरी में होने वाले श्री रामलीला मंचन हेतु सर्वप्रथम रामपुरी स्थित श्री राम दरबार मंदिर में प्रभु हनुमान जी के ध्वज का पूजन किया गया। इस दौरान पूरे नगर में प्रभु श्री हनुमान जी के ध्वज का भ्रमण कर श्री राम लीला मंचन स्थल रामपुरी शहाबुद्दीनपुर रोड पर ध्वजा स्थापित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण वर्मा समाजसेवी के द्वारा अर्जुन किया गया और रामायण वाचक आचार्य देव चरण शास्त्री द्वारा पूजन कराया गया और शौर्य वर्मा द्वारा हनुमान जी का ध्वज भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामलीला कमेटी रामपुरी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी, महामंत्री डॉक्टर एसके गौतम, उपाध्यक्ष मनोज लेमन, संयोजक प्रमोद पाल, संतलाल बंसल, संयुक्त मंत्री लवी गोयल, राज सिंह, अनिल गर्ग, श्यामलाल प्रजापति, शिवम त्यागी, शानू राजपूत, सनी धीमान उर्फ माटू व रामपुरी वासी उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






