हरिद्वार में भाजपा ने आयोजित किया नारी शक्ति वंदन समारोह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान एवं सशक्तिकरण को समर्पित नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया। भूपतवाला के वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस अवसर पर बहनों द्वारा मंत्री मदन कौशिक की कलाई पर रक्षा सूत्र भी बांधा गया और उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद भी दिया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, खेल, व्यापार, विज्ञान, कला, सामाजिक सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं पहल संचालित की जा रही हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराकर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में देश की आधी आबादी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।
हरिद्वार नगर निगम की महापौर श्रीमती किरण जैसल ने समारोह में उपस्थित महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि नारी शक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति भी है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समान अवसर और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज हरिद्वार में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं निश्चित रूप से हरिद्वार की धरती पर के ऐतिहासिक कुंभ संपन्न होगा ऐसा उन्हें विश्वास है और आप बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है इस अवसर पर उन्होंने आई हुई सभी बहनों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। समारोह में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ समाज में उनके योगदान को रेखांकित करना और अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—सशक्त नारी, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो नेता दीपांशु विद्यार्थी ने किया
भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज महामंत्री सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट देवेश ममगई पार्षद आकाश भाटी सुनीता शर्मा सूर्यकांत शर्मा अनिरुद्ध भाटी भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी महेंद्र अरोड़ा अन्नू कक्कड़ आदर्श पाण्डेय प्रीति गौड़ मुकेश कौशिक आदित्य गौड़ अजीत कुमार करण वर्मा राजकुमार अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ललित नय्यर मुनेश सैनी गौरव वर्मा श्याम पाण्डेय सूरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal