धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश अग्रपूज्य हैं, जो हर शुभ कार्य से पहले पूजे जाते हैं और अपने भक्तों के सभी संकटों व विघ्नों को हर लेते हैं। इसी श्रद्धा भाव के साथ 14 सितंबर (सोमवार) से 24 सितंबर (बृहस्पतिवार) 2026 तक 11 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन मन्दिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है।
संरक्षक भीमसेन कंसल ने जानकारी दी कि इस विशेष अवसर पर भगवान श्री गणपति जी का अलौकिक नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही 56 भोग और रजत पालना इस उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। पूरे मन्दिर परिसर को मनमोहक लाइटों और सुगंधित फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव की शुरुआत सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे मन्दिर प्रांगण से एक विशाल शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग—नवीन मंडी स्थल (गुड़ मंडी) से होते हुए राजबाहा रोड़, मुनीम कॉलोनी, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने, गौशाला रोड़, पुरानी गुड़ मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड़, चौड़ी गली, मोपा पुल, नई सड़क, मण्डी बिजलीघर और बड़े डाकखाने के सामने से होते हुए वापस मन्दिर प्रांगण में संपन्न होगी। भगवान श्री गणपति जी भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए स्वयं स्वर्ण रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे, जिसके स्वागत में पूरे मार्ग को तोरणद्वारों व झंडों से सजाया गया है।
भीमसेन कंसल ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में भगवान श्री खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 भव्य झांकियां, 4 बैंड, 02 ढोल ताशे, 2 रथ, शानदार आतिशबाजी और 2 डीजे शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अतिरिक्त देशभक्ति, महाकाल, हरसिद्धि माता एवं विराट रूप की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगी। 11 दिनों के सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा: 14 सितम्बर (सोमवार): भव्य शोभायात्रा श्री गणपति जी महाराज (प्रातः 10 बजे)
* 15 सितम्बर (मंगलवार): राधा नाम कीर्तन (सायं 7 बजे)
* 16 सितम्बर (बुधवार): श्री राम संकीर्तन (सायं 7 बजे)
* 17 सितम्बर (बृहस्पतिवार): ताली कीर्तन (सायं 7 बजे)
* 18 सितम्बर (शुक्रवार): भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (सायं 7 बजे)
* 19 सितम्बर (शनिवार): श्री राधाअष्टमी उत्सव (सायं 7 बजे)
* 20 सितम्बर (रविवार): श्री सुन्दरकाण्ड पाठ (सायं 7 बजे)
* 21 सितम्बर (सोमवार): देशभक्ति एवं भक्तिरस कार्यक्रम (सायं 7 बजे)
* 22 सितम्बर (मंगलवार): एकादशी संकीर्तन (सायं 7 बजे)
* 23 सितम्बर (बुधवार): पूर्णाहुति (सायं 4 बजे)
* 24 सितम्बर (बृहस्पतिवार): भगवान श्री गणपति जी का विसर्जन एवं हरिद्वार के सर्वानन्द घाट पर विशाल भंडारा।
मन्दिर समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल एवं समस्त सदस्यों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को साकार करने का संकल्प लिया है। इसके तहत मन्दिर समिति ने मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद से विनम्र निवेदन किया है कि शोभायात्रा से पूर्व और उसके पश्चात पूरे यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी समाज में जाए। संरक्षक भीमसेन कंसल एवं मन्दिर परिवार समिति के समस्त पदाधिकारियों (अशोक गर्ग, अनिल गोयल, संजय मित्तल चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी व अन्य) ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन जन्मोत्सव में सपरिवार शामिल होकर विघ्नविनाशक भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal