हरिद्वार (रिपोर्टर)। देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। एसएसपी ने मिठाई खिलाकर छात्राओं को मिठाई खिलाई और रक्षा का वचन दिया। बृहष्पतिवार को देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं के साथ एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंची और चंदन का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनसे पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा अपने अनुभव के आधार पर कैरियर के संबंध में जरुरी टिप्स दिए। साथ ही सोशल मीडिया का नियंत्रित इस्तेमाल करने की सलाह दी। ब्रह्मकुमारी द्वारा भी एसएसपी से भेंट कर कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और






