पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर साबरी कमेटी ने किया लंगर का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के मौके पर साबरी कमेटी के सदस्यों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हुए लंगर वितरित किया। कमेटी के सदर आफताब अब्बासी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कमेटी द्वारा लंगर का लोगों को भोजन कराया जाता है। सेवा के कार्यों से ही संगठन को पहचान मिल रही है। शाहनवाज अब्बासी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन लोगों के लिए समर्पित था और उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची इबादत है। कमेटी लगातार गरीब निर्धन लोगों के उत्थान में सहयोग कर रही है। इस अवसर पर नायब सदर इंतखाब अब्बासी, मुनव्वर अंसारी, उस्मान शेख, आकिब अब्बासी, शाहनवाज अब्बासी, दानिश, अफसर, वसीम, अमन, राशिद सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal