मुजफ्फरनगर। पटेल नगर नई मंडी स्थित तेजस हेल्थ केयर पर रविवार को विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर एक नि:शुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनुज कुमार की देखरेख में किया गया। कैंप में कमर दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन दर्द, कोहनी दर्द, हाथों में सुन्नापन, सीयाटीका, चनका, मोच, झटका, लकवा, अधरंग, टेनिस एल्बो, जोड़ों का जाम, सीपी चाइल्ड आदि से पीड़ित सैंकड़ों महिला एवं पुरुषों ने डॉ. अनुज कुमार से परामर्श लेकर फिजियोथैरेपी कैंप का लाभ उठाया।
नि:शुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि जिस तरह आधुनिक सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे ही नए रोग भी प्रभाव में तेजी से आ रहे हैं, इनमें सर्वाइकल का दर्द, घुटने का दर्द, कंधे का दर्द सामान्य है। इनसे बचने के लिए हमें अपने लाइफ स्टाइल संयोजित करना पड़ेगा। मोबाइल, तकिया व लैपटॉप का प्रयोग भी सर्वाइकल के प्रमुख कारणों में से है, जिनका उपयोग नहीं करना चाहिए। फाउंडेशन उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि तेजस फाउंडेशन समय-समय पर नि:शुल्क कैंप जैसे की हड्डियों में कैल्शियम की जांच का कैंप, खून की जांच का कैंप, डॉक्टर परामर्श का नि:शुल्क कैंप, ब्लड डोनेशन आदि कैंपों के माध्यम से मुजफ्फरनगर के निवासियों को लाभ प्रदान करती रहती है। इस दौरान डॉ. तनु त्यागी का परामर्श लेकर शिविर में महिलाओं ने कैंप का लाभ उठाया। इस दौरान मुख्य रूप से अमित गोयल, प्रशांत कुमार, दीपक सर्राफ, शिवम अरोड़ा, रमेश पांचाल ने डॉक्टर अनुज कुमार को मोमेंटो व पटका देकर सम्मानित किया। कैंप में े शिवम प्रजापति, पायल, मुस्कान, आफिया, ताबिश, रवि कुमार, हिमांशु आदि का सहयोग रहा।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त






