हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुक्रवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से प्रेमनगर आश्रम में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। प्रदर्शनी के दौरान जैविक उत्पादों के उपयोग से होने वाले लाभ के विषय में आमजन को अवगत कराने के लिए सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। जानकारी देते हुए भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में 21 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे एक्सपो की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भारत बालियान ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक व आयुर्वेदिक उत्पादों से होने वाले लाभ से अवगत कराने के साथ इन उत्पादों के उपयोग को बढ़ाना देना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में शामिल हो रही कंपनियां प्रदेश में निवेश करेंगी। जिससे प्रदेश के जैविक उत्पादों को देश विदेश में पहचान और बाजार मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान रोहित तोमर, शरद पांडे व सिद्धार्थ पंवार मोजूद रहे।

गैसरैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेड़ी कार्यकर्ताओं ने किया भराड़ीसैण में प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल

ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने किया ई कार्ट और सिटी बस संचालन का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर में ई कार्ट और सिटी बंस संचालित करने के प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महासंघ के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रशासन को गरीब लोगों

नगर आयुक्त ने किया हरिद्वार में पिंक वेंडिंग जोन का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा और संबंधित अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेंडर्स से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव भी लिए। नगर आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण

सनातन धर्म कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, उनमें नैतिक मूल्यों एवं

श्रीराम कॉलेज ने एसडी(पीजी) कॉलेज को हराकर किया अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट 2026 के खिताब पर कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पॉचवे व अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी (पीजी), मुजफ्फरनगर की टीम को 73 रनों से हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरूष वर्ग) का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई