हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर तरफ छाए आवारा कुत्तों के आतंक के बीच गली में रहने वाले एक कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर की है। यहां एक व्यक्ति पर दूसरे कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला एक कुत्ता अपने परिचित व्यक्ति को बचाने के लिए हमलावर कुत्ते से भिड़ गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गली में रहने वाले इस कुत्ते को एक व्यक्ति अक्सर खाना खिलाता था। इसी वजह से दोनों के बीच लगाव बन गया था। वायरल वीडियों में दिखाई दे रहा है कि एक अन्य कुत्ता तेजी से आता है और व्यक्ति पर हमला करता है। यह देख गली में रहने वाला कुत्ता तुरंत बीच में आ गया और हमलावर कुत्ते से भिड़कर उसे दूर भगाने की कोशिश करने लगा। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कुत्ते की वफादारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ प्यार और संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए, क्योंकि जरूरत के वक्त ये भी अपनेपन और वफादारी का परिचय देना जानते हैं।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/ जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई






