कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने बताया कि जिस दौर में कंप्यूटर को लेकर आशंकाएं थीं, राजीव गांधी ने भारत को तकनीक से दूर रखने के बजाय उसके लिए तैयार किया। रेलवे आरक्षण और सरकारी व्यवस्थाओं में कंप्यूटरीकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर क्षेत्र को प्रोत्साहन तथा प्रशासन में नई तकनीक के प्रयोग ने आधुनिक भारत की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नन्दलाल यादव ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने लोकतंत्र की ताकत दिल्ली और राज्यों की राजधानियों से निकालकर गांवों तक पहुंचाई। एससी विभाग के प्रदेश कॉर्डिनेटर अक्षय नागपाल और जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी ने बताया कि राजीव गांधी के दौर में सी डॉट, एमटीएनएल और स्वदेशी डिजिटल टेलीफोन एक्सचेंज को बढ़ावा मिला। दूरदराज के इलाकों तक टेलीफोन सेवाओं के विस्तार और बाद में तेजी से फैले एसटीडी और पीसीओ नेटवर्क की आधारभूमि भी इसी दौर के तकनीकी बदलावों से मजबूत हुई। विवेक त्यागी और रजत त्यागी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी की सबसे बड़ी पहचान उनकी भविष्य को देखने वाली सोच थी। वे उस समय कंप्यूटर, विज्ञान, आधुनिक शिक्षा, दूरसंचार और युवा शक्ति की बात कर रहे थे, जब भारत में सामान्य टेलीफोन कनेक्शन तक आसानी से उपलब्ध नहीं था। श्रद्धांजलि सभा में सोम त्यागी, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, अक्षय नागपाल, नन्दलाल यादव, अमित अवस्थी, जावेद आलम, विवेक त्यागी, रजत त्यागी, आनंद राठौड़, शिवम वाल्मीकि, राजबीर सैनी, सूर्या, जवाहर चावला, कमल सैनी, सोमपाल आदि शामिल रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/ जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal