मुजफ्फरनगर। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में हो रही देरी पर रोष व्यö करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना ककरौली गांव के चौराहे पर बीते दिनों स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के बाद उसके भाई पर जान लेवा हमला करने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी देहात आदित्य बंसल से मिला। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र साधु ने कहा कि ककरौली क्षेत्र की घटना में जितने भी आरोपी हैं, किसी को बक्शा नहीं जाएगा सभी की गिरफ्तारी जब तक नहीं होगी, तब तक हिंदू संघर्ष समिति आराम से नहीं बैठेगी। व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने बताया कि ककरौली चौराहे के आसपास जो भी अतिक्रमण है, उसे अधिकारियों से मिलकर हटाया जाएगा। एससी देहात से मिले प्रतिनिधिमंडल में हिंदू संघर्ष समिति से मुख्य रूप से अरुण प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, मुकेश त्यागी, पवन मित्तल, राजीव धीमान, रमन शर्मा, अंजस गुर्जर, लोकेंद्र सिंह आदि विभिÖा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






