मुजफ्फरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ व डीएम आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को विशेष सर्विलांस अभियान के तहत सर्विलांस नमूने संग्रहित किए।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशेष सर्विलांस अभियान के तहत भोपा से मनीष नमकीन से दो नमकीन, मोरना से सिराज किराना से अरहर की दाल एवं प्रिंस किराना से एक नमकीन, ग्राम जौली से रहमान किराना से एक नमकीन का नमूना लिया। वहीं दूसरी ओर बुढ़ाना के मित्तल ट्रेडर्स से चने की दाल और शाहपुर के मोबीन किराना स्टोर से नमकीन पैक्ड का एक विधिक नमूना भी संग्रहित किया। इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने हाइवे पर हल्दीराम, नमस्ते मिडवे से गुजराती मिक्स, आलू भुजिया, खट्टा मीठा एवं भुजिया नमकीन के कुल 04 सर्विलांस नमूने तथा बीकानेर वाला भैंसी, एनएच-58 आॅलटाइम मिक्सचर से खट्टा-मीठा, कॉर्न फ्लेक्स मिक्सचर एवं नवरत्न मिक्सचर के कुल 4 सर्विलांस नमूने संग्रहित किए। जनपद में छेड़े गए इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल 15 नमूने एकत्रित करते हुए उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए।

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला






