मुजफ्फरनगर में 3 लाख नए सदस्यों को जोड़ेगी भाजपा

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी का नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत एक सितंबर से हो चुकी है। जिले में नए सदस्यता अभियान की लॉचिंग गुरुवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने की है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में इस बार तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इतना ही नहीं पुराने सदस्यों को भी इस बार नए सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 रुपये का शुल्क रखा गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने नए सदस्यता अभियान लॉचिंग कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पूरे देश में जहां 10 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है वहीं प्रदेश में तीन करोड़ और मुजफ्फरनगर जनपद में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह अभियान गत एक सितंबर से शुरू हुआ और आगामी 31 अक्तूबर तक भाजपा सदस्यता अभियान चलाने की तिथि निर्धारित है। सदस्यता अभियान के लिए जिले में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सदस्यता अभियान के संयोजक श्रीमोहन तायल सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद व पूर्व सांसद को 20-20 हजार, विधायक एवं एमएलसी को 10-10 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को 15 हजार, पालिकाध्यक्ष को दो हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष को एक हजार, सभासद को 200 नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सक्रिय सदस्यता के लिए 100 रुपये का शुल्क रखा गया है। कोई भी व्यक्ति मोबाइल नं. 8800002024 मिस्ड कॉल कर भाजपा के नए सदस्य बन सकते हैं। एक नंबर से एक ही बार फोन कर नए सदस्य की सदस्यता ली जाएगी। पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर जनपद में 2.50 लाख सदस्य बनाए गए।
जानकारी के अनुसार 11 सितंबर पार्टी के राष्ट्रीय नेता, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। 12 सितंबर को प्रदेश के प्रमुख नेता, विधायक और 11 से 17 सितंबर तक सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय संपर्क करेंगे। महासंपर्क अभियान के दौरान सभी नेता पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal