सकल जैन युवा समाज अब उठाएगा समाज के ज्वलंत मुद्दे

Share :

मुजफ्फरनगर। जैन अतिथि भवन प्रांगण में सकल जैन समाज व नगर के सभी श्री दिगम्बर जैन मंदिरों के श्रावकों की संपÖा बैठक में करीब 250 व्यक्तियों ने प्रतिभाग लिया। बैठक में एक राय होकर सकल दिगम्बर जैन समाज मुजफ्फरनगर की सर्व सहमति से तीर्थ क्षेत्रों, मंदिर व साधुओं की रक्षा के लिए सकल जैन युवा संगठन की मुजफ्फरनगर इकाई की स्थापना की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जैन ने की। संगठन में कुल 31 संरक्षक व 211 आजीवन सदस्यों द्वारा सदस्यता फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण करने के साथ संगठन के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संगठन के सदस्यों ने प्रण लिया कि आगामी धार्मिक सामाजिक कार्यों के सदस्य मिल जुलकर काम करेगें।
इस बैठक में मुख्य रूप से श्री दिगम्बर जैन मंदिर बिहारी जी, जसोई जैन मंदिर, तिस्सा जैन मंदिर, रोहाना जैन मंदिर, श्री दिगम्बर जैन मंदिर वहलना, जैन औषधालय प्रेमपुरी व जैन समाज की अन्य संस्थाओं की समस्याओं तथा विवादों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान अत्यंत गम्भीर प्रकरण सामने आया कि श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर अबूपुरा द्वारा शास्त्र भवन बनाने के लिए करीब मात्र 12 गज भूमि जो कि मंदिर जी ने पूर्व में दी थी और वर्तमान में खराब पड़ी है, उसे मांगने पर कुछ पदाधिकारियों द्वारा इंकार करने को गंभीर बताते हुए एक राय होकर निर्णय लिया कि समाज द्वारा आगामी दिनों में संबंधित पदाधिकारियों से शांति पूर्वक चर्चा होगी व समाज के अन्य मुद्दों पर भी संगठन मजबूती से काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से योगेन्द्र जैन एड, चक्रेश जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन हुंडई, राजन जैन, नरेन्द्र जैन जोला, विपिन जैन वाटिका, सुनील जैन सिद्धार्थ फर्नीचर, शीतल जैन सीए, अखिलेश जैन एड, विनोद जैन केमिकल, निशांक जैन आदर्श, गुणपाल जैन, वकील चंद जैन, राजकुमार जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई