मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नें बच्चों ने जैव विविधता दिवस मनाकर, वन्य जीव व पेड़ पौधे बचाने का संदेश दिया। एक विशेष एक्टिविटी में नर्सरी से यूकेजी क्लास के बच्चों ने वन्य जीवों का रूप धारण करके जल, जंगल एवं जीवों को बचाने समेत पृथ्वी बचाने का संदेश भी दिया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन व प्रधानाचार्य गगन शर्मा की प्रेरणा से संपÖा कार्यक्रम में बच्चों ने समझाया कि जैव विविधता पृथ्वी का महत्वपूर्ण घटक है व परिस्थितिक संतुलन के लिए जैव विविधता संरक्षण अति आवश्यक है। कार्यक्रम में नर्सरी से विराज, श्रेयश, प्रांजंलि व वेदिका खरगोश, अदिति अरोड़ा एवं निमिषा ने शेर तथा ध्रुविका ने वानर का रूप धारण करके वन्य जीवों को बचाने का संदेश दिया। एलकेजी से कियांश, विहान, अथर्व, पारस, परम एवं कार्तिक ने शेर, हाथी, हिरण एवं चीते का रूप धारण किया। यूकेजी से आरोही, अथर्व, वैदिक, देवांश, दक्ष, सूर्यांश, देव, श्रीकांत, आयशा, अंश एवं तनिष्क ने हाथी, शेर, भालू, खरगोश एवं वानर का रूप धारण करके वन्यजीवों को बचाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ सक्रिय सहयोग करने के लिए उन्होंने अभिभावकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ब्रह्मांड का सबसे अनोखा ग्रह है जिस पर जीवन है। पृथ्वी की सुंदरता पृथ्वी पर उपस्थित इसकी जैव विविधता से है। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने भी सभी से पृथ्वी पर उपस्थित जैव विविधता, वन्यजीवों एवं पेड़ पौधों को बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए जैव विविधता का संरक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास






