मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील के गांव उकावली में बीते 13 वर्षो से चकबंदी प्रक्रिया लंबित है। ऐसे में गांव के सात किसानों ने नक्शा बनने के बावजूद चक नहीं कटने के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चकबंदी कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपते हुए चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र चालू कर किसानों को खेती की जमीन पर काबिज कराने की मांग की।
ग्राम उकावली के धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि गांव में चकबन्दी प्रक्रिया को लगभग 13 वर्ष हो गये और नक्शा 23 मीटर तैयार है, लेकिन अभी तक चक कटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसके विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय के सामने उकावली गांव के किसान कौशल, अवनीश, अनुज, अरविंद, अरविंद त्यागी, अनुज आदि ने चकबंदी विभाग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे गए। भूख हड़ताल पर बैठे इन किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पिछले 13 सालों से चकबंदी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। उधर, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला चकबंदी अधिकारी को किसानों की चकबंदी से संबंधित गांवों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसानों को को भविष्य में परेशानी न हो।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास






