इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया प्रिवेंटिव हैल्थकेयर के बारे में बढ़ाई जागरुकता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ का आयोजन किया। यह एक इंटरैक्टिव हैल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य प्रिवेंटिव हैल्थकेयर, अरली डायग्नोसिस और समय पर इलाज को बढ़ावा देना है।
इस अभियान के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स के मुख्य विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सत्र में रोगों के लक्षणों को तुरंत पहचानने, नियमित तौर से हैल्थ स्क्रीनिंग करवाने और समय पर इलाज करवाने के महत्व पर जोर दिया गया। इस चर्चा में ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और उपस्थित विशेषज्ञों से बातचीत की।
चर्चा में हिस्सा लेने वाले विशेषज्ञ पैनल में डॉ. राजीव राजपूत, सीनियर कंसल्टैंट, कार्डियोलॉजी; डॉ. निखिल अग्रवाल, सीनियर कंसल्टैंट, जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. पाखी अग्रवाल, सीनियर कंसल्टैंट, गायने ऑन्कोलॉजी; डॉ. गौरव त्यागी, सीनियर कंसल्टैंट, न्यूरोसर्जरी; डॉ. अंशुल वर्मा, सीनियर कंसल्टैंट, जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और डॉ. हर्षित गर्ग, सीनियर कंसल्टैंट, यूरो-ऑन्कोलॉजी शामिल थे।
डॉ. राजीव राजपूत, सीनियर कंसल्टैंट, कार्डियोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘हृदय रोग चुपचाप बढ़ते चले जाते हैं। कई लोगों को तब तक कोई प्रत्यक्ष लक्षण प्रकट नहीं होते हैं, जब तक हार्ट की कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और धूम्रपान से खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित तौर से हैल्थ स्क्रीनिंग कराना जरूरी है। दूसरी तरफ, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम, स्ट्रेस मैनेजमेंट और तम्बाकू सेवन से परहेज हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। समाज में जागरुकता बढ़ाने से लोगों को खतरों को समय पर पहचानने और इलाज कराने में मदद मिलती है।
डॉ. निखिल अग्रवाल, सीनियर कंसल्टैंट, जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘लिवर, पैन्क्रियाज, गॉल ब्लैडर और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के कैंसर बढ़ते जा रहे हैं, पर जब तक मरीज डॉक्टर के पास पहुँचते हैं, उनकी बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। एसिडिटी बने रहने, निगलने में कठिनाई होने, बिना वजह वजन के घटने और पेट में बेचैनी रहने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। समय पर जाँच, उचित इमेजिंग और एंडोस्कोपी की मदद से बीमारी के फैलने से पहले ही उसे पहचाना जा सकता है। इसके अलावा, संतुलित आहार, समय पर निदान, तम्बाकू और मदिरासेवन से परहेज तथा वजन को नियंत्रण में रखने से कैंसर का जोखिम कम हो सकता है।
डॉ. पाखी अग्रवाल, सीनियर कंसल्टैंट, गायने ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर सबसे कम ध्यान देती हैं। कई महिलाएं परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज करती चली जाती हैं। पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा खून निकलना, लगातार पेट फूलना, पेल्विक दर्द या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग कोई सामान्य लक्षण नहीं होते हैं। महिलाओं की नियमित जाँच, सर्वाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग और एचपीवी वैक्सीनेशन द्वारा बीमारी को शुरू में ही रोकने में मदद मिलती है। प्रिवेंटिव हैल्थकेयर द्वारा महिलाएं लंबे समय तक खुद को स्वस्थ रख सकती हैं।
डॉ. गौरव त्यागी, सीनियर कंसल्टैंट, न्यूरोसर्जरी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘सिर और पीठ में होने वाला दर्द हमेशा मामूली हो, ऐसा जरूरी नहीं। खासकर जब लक्षण लगातार बने रहें, बढ़ते रहें या फिर कमजोरी, सुन्नपन, दौरा या दृष्टि और संतुलन में गड़बड़ी महसूस हो, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की जाँच तुरंत होनी चाहिए। ऐसे में अगर इलाज में देर होती है, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आज एडवांस्ड इमेजिंग और मिनिमली इन्वेजिव न्यूरोसर्जिकल तकनीकों की मदद से जटिल से जटिल समस्याओं को ज्यादा सटीकता से संभाला जा सकता है। इलाज के बेहतर नतीजों के लिए लक्षणों को तुरंत पहचानना जरूरी है।
डॉ. अंशुल वर्मा, कंसल्टैंट, जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, पिछले दशक में कैंसर केयर में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। बेहतर डायग्नोस्टिक्स, प्रेसिजन सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण की मदद से कई तरह के गैस्ट्रोइंटेस्टाईनल कैंसर के इलाज में सफलता की दर बढ़ी है। लेकिन मरीजों को बेहतर नतीजे तभी मिलते हैं, जब बीमारी का निदान जल्दी होता है। अगर परिवार में कैंसर, क्रोनिक लिवर डिजीज या लंबे समय तक डाईजेस्टिव गड़बड़ी का इतिहास रहा हो, तो लक्षणों के बढ़ने का इंतजार करने की बजाय नियमित तौर से जाँच कराते रहना चाहिए। जागरुकता और समय पर कार्रवाई नतीजों को बेहतर बनाने के लिए सबसे प्रभावशाली उपाय हैं।
डॉ. हर्षित गर्ग, सीनियर कंसल्टैंट, यूरो-ऑन्कोलॉजी, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा, ‘‘लोग झिझक के कारण यूरिनरी समस्याओं के बारे में बात नहीं कर पाते हैं, जिससे गंभीर लक्षण भी छिपे रह जाते हैं। मूत्र में खून आना, बार-बार मूत्र लगना, मूत्र करने में दिक्कत या कमर के एक तरफ लगातार दर्द महसूस होना, ये लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये कोई बढ़ती उम्र के लक्षण नहीं होते हैं। जीवन की बढ़ती प्रत्याशा के साथ प्रोस्टेट, ब्लैडर और किडनी कैंसर के बारे में जागरुक रहना भी बहुत जरूरी हो गया है। समय पर निदान से न केवल इलाज के विकल्प बढ़ जाते हैं, बल्कि जीवन की बेहतर गुणवत्ता भी प्राप्त होती है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने इस अभियान की सराहना की और अपने सदस्यों के बीच स्वास्थ्य की जागरुकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ अभियान से लोगों के बीच जाकर जागरुकता लाने और प्रिवेंटिव हैल्थकेयर को बढ़ावा देने की अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।
इस मौके पर ज्वैर्ल्स एसोसिएशन उत्तराखंड, स्टेट प्रसिडेंट नीरज गुप्ता, गौरव मासून जनरल सक्रेटरी, अश्वनी गोयल ट्रेजर, हरविंदर सिंह सक्रेटरी, रवि वर्मा वाइस प्रेसिडेंट, विवेक अग्रवाल वाइस प्रेसिडेंट, निपुन मित्तल, मनोज मित्तल और श्रीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal