सटीक निशाने से चमकी अंशुल गिरी, सीबीएसई नॉर्थ जोन में कांस्य पदक पर कब्जा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर (डीपीएस) की छात्रा एवं ज्वालापुर मंडी सचिव लवकेश गिरी की पुत्री अंशुल गिरी ने उत्तराखंड के कोटद्वार में 20 से 24 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-19 रिकर्व आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अंशुल ने रिकर्व आर्चरी स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर हरिद्वार और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के स्कूलों से लगभग 350 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच अंशुल ने बेहतरीन निशानेबाजी, आत्मविश्वास और धैर्य का परिचय देते हुए पोडियम पर तीसरा स्थान सुनिश्चित किया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि वर्तमान में हरिद्वार में आर्चरी के लिए कोई नियमित प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं है। बिना पेशेवर कोचिंग के इस स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनकी लगन, मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। अंशुल की सफलता पर दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि अंशुल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का गौरव बढ़ाया है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
परिवार में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। परिजनों ने अंशुल की मेहनत और दृढ़ संकल्प को उनकी सफलता का आधार बताया। खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि हरिद्वार में आर्चरी के लिए बेहतर प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था उपलब्ध हो, तो जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। अंशुल गिरी की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal