अपनी ही सरकार में न्याय पाने को भटक रहे भाजपा नेता

Share :

मुजफ्फरनगर। मारपीट के एक मामले में भाजपा नेता के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मंडी कोतवाली का घेराव किया, लेकिन एक घंटे तक मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने वार्ता करने का बहाना बनाकर कोई कार्रवाई नहीं की और फिर पांच दिन में मामला निपटाने का आश्वासन देकर थाने से रवाना कर दिया। कोतवाल की मीठी गोली भाजपाइयों को बेहद कड़वी लगी और देश-प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से वे कोतवाली से मायूस होकर लौट आए।
बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा की जानसठ रोड फ्लाईओवर के नीचे स्थित हिंद ट्रांसपोर्ट कंपनी पर अख्तर नाम के ड्राइवर की भाडे को लेकर प्रवीण शर्मा के पुत्र हर्ष शर्मा व एक अन्य से मारपीट हो गई थी। इस मामले में प्रवीण शर्मा व अख्तर ने अलग-अलग तहरीर मंडी कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने अख्तर की तहरीर पर हर्ष शर्मा व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि प्रवीण शर्मा की तहरीर को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। इस घटनाक्रम से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा को बडा झटका लगा और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस मामले से अवगत कराया, लेकिन कोतवाल ने किसी की नहीं सुनी।
पुलिस की कार्यप्रणाली से आक्रोशित होकर आज प्रवीण शर्मा ने भाजपा नेता वैभव त्यागी, सुषमा पुंडीर, सुनील सिंघल, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, नरेन्द्र सिंह आदि समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा से मुलाकात की और अपनी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जिस पर कोतवाल उन्हें घंटों टरकाते रहे और फिर पांच दिन में मामला निपटाने का आश्वासन देकर थाने से रवाना कर दिया। पुलिस के इस व्यवहार से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा और उनके साथ आए नेता मायूस होकर लौट आए। इस मामले में प्रवीण शर्मा का कहना है कि यह बेहद अफसोसजनक है कि कोतवाल ने उन्हें घंटों थाने में बैठाया और कार्यवाही का आश्वासन देता रहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यह स्थिति तब है, जब इस प्रकरण की जानकारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को थी और कोतवाल को फोन कर सिफारिश भी की गई, लेकिन कोतवाल ने मंत्री कपिल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल व पूर्व मंत्री संजीव बालियान की भी नहीं सुनी। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं था। अब मामले की जानकारी ली गई है, जिसमें कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal