हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन माह के ऐतिहासिक कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने हरिद्वार में बैरागी कैंप ओर पंतद्वीप पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने पार्किंग में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आगामी श्रावण मास की कावड़ यात्रा मेले की सफलता को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कावड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के साथ इससे जुड़े मुद्दों पर मंथन के लिए आला अधिकारी लगातार हर स्थिति पर पहली नजर बने हुए है। शनिवार को इन्हीं व्यवस्थाओं को रखने की खातिर जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

जनपद का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाजों को डीएम ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों चित्रकूट में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में जनपद मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता मुक्केबाजों को शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में और यश ने 50-52 kg भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत






