कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की केदारनाथ धाम चढ़ावा चोरी, अर्द्धकुंभ और सतीकुंड निर्माण कार्यो को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केदारनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, कुंभ निर्माण कार्यो और सतीकुंड निर्माण कार्य पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। आर्य नगर चौक स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि अयोध्या की तरह बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में भी एसआईटी जांच के नाम पर छोटी मछलियों को पकड़ कर बड़े मगरमच्छों को बचाया जा रहा है। इसलिए हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में पूरी जांच होनी चाहिए और सरकार को पिछले 10 सालों में उत्तराखंड के चारों धाम में आए दान और चढ़ावे को लेकर श्वेत पत्र जारी कर पूरी जानकारी देनी चाहिए। अर्द्धकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि जनता के पैसा जनता के हित में खर्च होना चाहिए। अस्थाई प्रकृति के कार्यो में भ्रष्टाचार की संभावना अधिक होती है। इसलिए स्थायी प्रकृति के निर्माण होने चाहिए। कोई भी काम बिना टेंडर के ना कराया जाए और टेंडर प्रक्रिया सीवीसी की गाइड लाइन के अनुसार हो। अर्द्धकुंभ कार्यो की निगरानी के लिए प्रशासन को अधिकारियों, सरकार और विपक्ष के लोगों शामिल कर एक मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करना चाहिए। आलोक शर्मा ने कहा कि सतीकुंड के सौंदर्यकरण व निर्माण कार्यो को लेकर भाजपा के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। इसलिए इस मामले में भी सरकार को श्वेत पत्र जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। बाहर की कंपनियों के बजाए स्थानीय कंपनियों और ठेकेदारों को काम दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार श्वेत पत्र जारी नहीं करती है तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगी। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा, मोहन राणा, राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

जनपद का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाजों को डीएम ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों चित्रकूट में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में जनपद मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता मुक्केबाजों को शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में और यश ने 50-52 kg भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत

पालिका बोर्ड बैठक में वहलना चौक को महाराणा प्रताप चौक किए जाने की उठी मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को वहलना चौक का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौक” किए जाने की जोरदार तरीके से मांग उठाई गई। सदन में वार्ड सभासद अमित पटपटिया की ओर से सदन में रखें गए इस प्रस्ताव पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप समेत अन्य सभासदों ने भी सहमति जताई। इस

शुकतीर्थ में नदी की धारा में आया काला प्रदूषित जल, दुर्गंध के साथ बड़ी संख्या में मरी मछलियां

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुकतीर्थ गंगा में काला दूषित पानी आने से साधु सन्तों में रोष बना है। शनिवार को इस संबंध में जिला पंचायत प्रशासक डा वीरपाल निर्वाल एवं एसडीएम जानसठ ने गंगा घाट पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया तथा गन्दा पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुकतीर्थ में नदी की धारा

सभासदों ने काली नदी पर महाराज अजमीढ़ स्मारक बनाने की रखी मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की शनिवार को संपन्न बोर्ड बैठक में करीब 15 मिनट में सभासदों ने 168 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों में अकुशल श्रमिकों की वेतन वृद्धि के साथ कूड़ा निस्तारण करने पर सहमति बन गई। हालांकि नामान्तरण की 600 से अधिक फाइलों पर काम अगले आदेशों तक रुक

कुर्सी नहीं मिलने पर बोर्ड बैठक में सभासद का हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को टाउनहॉल सभागार में आयोजित नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब वार्ड सभासद रजत धीमान को सभागार में कुर्सी नहीं मिल सकी। इसको लेकर पहले तो सभासदों ने बैठक में इस अव्यवस्था पर विरोध जताया। वहीं बाद में सभासद रजत धीमान ने पालिका

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोपियों को थाना पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी थाना पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव के रहने वाले हैं। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। खुलासा करते हुए एसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal