लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार होता है। व्यापारियों के परिश्रम से रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं, विकास की गति तेज होती है और समाज की समृद्धि सुनिश्चित होती है। इसलिए व्यापार मंडल की जिम्मेदारी केवल व्यापारिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, ताकि प्रत्येक व्यापारी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे। विशाल गर्ग ने नवनियुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि संगठन की शक्ति को बनाए रखें। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। एकजुट व्यापार मंडल ही व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकता है। इस अवसर पर लकसर विधायक शहजाद अली, विशिष्ट अतिथी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लकसर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, एसडीएम लकसर अनिल कुमार शुक्ला, सीओ देवेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना और तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, स्वामी रूपेंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई