वार्ड 18 की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के वार्ड 18 की न्यू मंडी पुलिस द्वारा राजवंशी धर्मशाला में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड 18 की सभासद ममता बालियान एवं राजवंश सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से की गई। संचालन व्यापारी नेता एवं राजवंश सभा महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
मीटिंग में मुख्य वक्ता न्यू मंडी से एसएसआई गजेंद्र सिंह, एसआई शुभम चौहान रहे। दोनों द्वारा वार्ड 18 की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और वार्ड 18 में आने वाले सब्जी क्षेत्रों की समस्या लक्ष्मण विहार,अग्रसेन विहार, मीनाक्षी पुरम,कल्याण पूरी,जैन मिलन विहार,अवध विहार,तिरुपति होम्स, एटू जेड कॉलोनी, बैंक कॉलोनी आदि की समस्याएं इन सभी वार्डों के सम्मानित व्यक्तियों के द्वारा पुलिस के समक्ष रखी गई जिनमें से कुछ का निस्तारण मौके पर किया गया ओर जो समस्याएं रह गई है उनपर शीघ्र कार्य करने का आश्वासन पुलिस विभाग द्वारा जनता को दिया गया !
गजेंद्र सिंह और शुभम चौहान ने कहा कि जनता की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। आप सब क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति है जो हमेशा समाज की सेवा को तैयार रहते है आप सबका साथ हमारी ताकत को दोगुना करेगी हम सब मिलकर सुरक्षा कैसे सुदृढ़ हो पर मिल कर कार्य करेंगे आपके क्षेत्र का वाट्सअप ग्रुप शीघ्र तैयार किया जाएगा जिसमें समाज के प्रति सजग रहने वाले व्यक्तियों को जोड़ा जाएगा अगर आप लोग अपने क्षेत्र में कोई गलत एक्टिविटी देखे तो ग्रुप में या सीधे हमें भी संपर्क कर सकते है आपका नाम पूर्ण रूप से गुप्ता रखा जाएगा आने वाला महीना कावड़ का महा मेला मुजफ्फरनगर में होगा आप अपने क्षेत्र से गुजरने वाले कावड़ियों का बढ़ चढ़ कर सहयोग करे!
अंत में शलभ गुप्ता द्वारा वार्ड की समस्याओं को विस्तृत रूप से पुलिस प्रशासन से साझा किया शीघ्र ही टिकैत चौक से भगीरथ चौक तथा लक्ष्मी विहार में आशीर्वाद पैलेस के सामने,जैन मिलन रोड ,तिरुपति होम्स ओर अग्रसेन विहार,अवध विहार में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की गई इस मुहिम में ममता बालियान सभासद द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन पुलिस को दिया गया
मुख्य रूप से ममता बालियान सभासद ,शलभ गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,आलोक कुमार एडवोकेट,सत्यप्रकाश गोयल,मदन मोहन बंसल,गौरव जैन ,पंकज राजवंशी,भूपेंद्र गोयल,हर्षद राठी,सतीश बालियान,राजेंद्र कुमार,रुचि शर्मा,अनुज जैन,डॉक्टर जगपाल सिंह,इकबाल मालिक,आशीष मालिक ,ओमप्रकाश शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अन्य को मिलेगा बेहतर संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाइल हर दुकान पर फायर सिलेंडर एवं आज सभी दुकानदारों के सामने फायर कैसे यूज की जाती है जब कोई घटना हो जाती है तो मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट एक ऐसी मार्केट है जो पूरे शहर में नंबर वन कपड़ा मार्केट चौधरी लाल सिंह मार्केट

नगर निगम टीम ने भगतसिंह चौक रेल पुलिया और चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में की नालों की सफाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम टीम ने चंद्राचार्य चौक और भगतसिंह चौक रेलवे पुलिस क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर निगम टीम का सहयोग किया। न्यू चंद्राचार्य

लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह

कांवड़ मेले की तैयारियों का गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने लिया जायजा, कांवड़ पटरी मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कांवड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने मार्ग पर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा

हरेला लोकपर्व पर कश्यप घाट में चला स्वच्छता, गाजर घास उन्मूलन एवं वृक्षारोपण अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर ऋषिकुल चौक स्थित कश्यप घाट में जिला अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की प्रेरणा एवं नगर निगम हरिद्वार के उप आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी के मार्गदर्शन में नगर निगम हरिद्वार, आईटीसी मिशन सुनहरा कल, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, बंधन,

बिजनौर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास, तैयारियों का लिया विस्तृत जायजा

बिजनौर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ से सीधे बिजनौर पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे एवं जनसभा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई