मुजफ्फरनगर में रिलायंस पेट्रोल पंप पर 3 दिन से डेरा डाले मोहित चौधरी की कांवड़ यात्रा को आगे रवाना कराने के प्रयास तेज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के पवित्र संकल्प के साथ ही गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हरिद्वार से मां गंगा का गंगा जल लेकर बीते दिनों मुजफ्फरनगर में विवाद का कारण बने गाजियाबाद निवासी मोहित चौधरी की कांवड़ यात्रा को सीओ खतौली रूपाली राव ने समझा बुझाकर मंगलवार दोपहर में आगे रवाना कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन को अभी तक सफलता नहीं मिली है। बीते सोमवार रात से आरोपी युवक मोहित चौधरी अपने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस कांवड़ यात्रा का मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर समापन करने की घोषणा कर दी थी। इस वीडियो के जारी होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।
देवभूमि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर रवाना होते हुए मोहित चौधरी की विशाल डीजे कांवड़ यात्रा 10 जुलाई को रात्रि में शिवचौक पर पहुंची थी तो वहां पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा डीजे के ऊपर बैठे हुए कांवडियों को नीचे उतारने की चेतावनी दिए जाने के बाद बड़ा विवाद हो गया था। इसके बाद मोहित चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह कोतवाली निरीक्षक को पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की बात कहते हुए दिख रहा था। हालांकि, इसके बाद वहीं पर उसने अपनी कांवड़ के डीजे पर खड़े होकर अपनी किसी भी बात के लिए मुजफ्फरनगर, पुलिस, कोतवाली प्रभारी और अधिकारियों से शब्द वापस लेते हुए इस प्रकरण को समाप्त करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय बोलते हुए विवाद समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद रात्रि में ही करीब नौ किलोमीटर आगे चलते हुए मोहित चौधरी की कांवड़ ने सोमवार सुबह बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप पर डेरा डाल दिया था। तब से मोहित चौधरी अपनी कावड़ टीम के साथ यहीं पर डेरा डाले हुए थे। सोमवार की रात्रि मोहित चौधरी का कांवड़ यात्रा समाप्त करने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। मोहित चौधरी ने मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा समाप्त करने की तैयारी कर ली, तभी सीओ खतौली, रूपाली राव और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। सीओ खतौली ने मोहित चौधरी को समझाया कि उन्होंने जिस संकल्प के साथ कांवड़ में गंगाजल उठाया था, उसे अभी समय है और वह पूरा कर सकते हैं, इसलिए वह आगे की ओर प्रस्थान करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिवचौक प्रकरण में वह भी यदि कुछ लिख कर देना चाहते हैं तो उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। मोहित चौधरी ने आशंका जताई कि उन्हें कहा जा रहा है कि जब तक वह मुजफ्फरनगर जनपद में है तब तक प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।जैसे ही वह मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा से बाहर होंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा, इसी बात से वह आहत हैं। सीओ ने आश्वासन दिया कि इस पर प्रकरण में कोई मामला दर्ज नहीं होगा। काफी समझाने बुझाने के बाद सीओ खतौली रूपाली राव और मंसूरपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी को समझा बुझाकर कांवड़ यात्रा पर आगे की ओर रवाना करने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, रिलायंस पेट्रोल पंप पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।सीओ खतौली और मंसूरपुर इंस्पेक्टर भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद हैं।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बीसीए में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश

नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई

योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति

हरिद्वार में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal