जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में जनपद के लगभग 115 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथी होंगे। शिवडेल स्कूल भेल के प्रिंसिपल पुनीत श्रीवास्तव, शिवडेल स्कूल जगजीतपुर कनखल के प्रिंसिपल अरविंद बंसल, प्रिंसिपल हेमा, आशियारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के चीफ शिहान, पंकज कुमार साहनी, आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य राहुल, जयप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, संदीप पाठक, राजमती देवी, श्वेता चौधरी, दुर्गावती देवी, शिवम शर्मा व हेमंत कुमार भी उपस्थित रहेंगे। अमित कुमार चौधरी ने आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal