ब्राह्मण संगठनों ने किया संयुक्त मंच का गठन, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्र्पुरी बने मंच के मुख्य संयोजक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में संपन्न हुई विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक में ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को संयुक्त मंच का मुख्य संयोजक चुना गया है। ब्राह्मण समाज की एकता, सम्मान, संगठन और ब्राह्मण समाज के विरुद्ध होने वाले दुर्भावनापूर्ण एवं द्वेषपूर्ण कृत्यों के संबंध में सामूहिक रणनीति तैयार के उद्देश्य से गठित किए गए संयुक्त मंच में प्रदेश के प्रत्येक ब्राह्मण संगठन से चार-चार संयोजक सदस्य सम्मिलित किए जाएंगे। जिला, नगर आदि के अनुसार संगठनों से क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके साथ उत्तराखंड की सीमा से लगने वाले अन्य प्रदेशों के ब्राह्मण संगठनों को भी संयुक्त मंच से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविन्द्रपुरी ने कहा कि संत समाज प्रत्येक समाज उपयोगी कार्य में ब्राह्मण समाज का सहयोग करेगा। ब्राह्मण समाज के उद्देश्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में निरंजनी अखाड़े के साथ ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच के सदस्य भी शाही स्नान करेंगे। निरंजनी अखाड़े के शाही स्नान में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम की पालकी को शामिल किया जाएगा तथा भगवान परशुराम के प्रतीक विग्रह को हरकी पैडी पर ब्रह्मकुंड में शाही स्नान कराया जाएगा। श्रीमहंत डा.रविन्द्र पुरी महाराज ने बताया कि आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज, योग एवं इनर पीस फाउंडेशन के स्वामी संतोषानंद गिरी महाराज तथा स्वामी कार्तिक गिरी महाराज को ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का संरक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार संयुक्त मंच में अन्य संतों को भी संरक्षक के रूप में शामिल किया जाएगा। बैठक में संयुक्त मंच का मुख्य कार्यालय श्री निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार में बनाने की सहमति भी श्रीमहंत डा.रविन्द्र पुरी महाराज ने प्रदान की है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज को ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का मुख्य संरक्षक बनाए जाने और उनके द्वारा सभी धर्म समुदाय के लोगों के साथ कुंभ मेला शाही स्नान करने की घोषणा का संत समाज ने स्वागत किया है। बैठक में अरूण कुमार शर्मा, पद्म प्रकाश शर्मा, अधीर कौशिक, शिव कुमार शर्मा, डा.अजय वशिष्ठ, अजय उनियाल, रंजन मिश्रा, अनुराग गौड़, आचार्य रमेश सेमवाल, संजय शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, बालकृष्ण शास्त्री, डा.बीडी शर्मा, राम प्रसाद उपाध्याय, प्रो.सुनील कुमार बत्तरा, शशिकांत शर्मा, सुधीर शांडिल्य, प्रवीण कुमार, पवन कुमार शर्मा, आचार्य चेतन शर्मा, राजकुमार कौशिक, राजेश शर्मा, राजेश कुमार पंत, ऋषि शर्मा सहित देहरादून, हरिद्वार, रुड़की आदि के ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal