हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने किया नकली नोट गैंग के दो सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट गैंग के दो अन्य सदस्यों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। 6 जुलाई को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद के मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंजाब पहुंचकर नकली नोट गैंग के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ 1 लाख 5 हजार रूपए के नकली नोट, प्रिंटर व कार बरामद की है। आरोपी ढाबे और कपड़ों के व्यवसाय की आड़ में नकली नोट चला रहे थे। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने पिता पुत्रों की जोड़ी सरजीत सिंह व टिंकू तथा सुमित कुमार व संजीव कुमार को 84,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा था। 10 जुलाई को टिंकू और सुमित को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ में सामने आयी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर पवन कुमार पुत्र मोहिन्द्र कुमार निवासी ग्राम शिखर तहसील डेरा बाबा नानक थाना कोटली सूरत मल्ली जिला गुरदासपुर व सुखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी भटिक्के थाना तरशिक्का जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। पवन के कब्जे से पांच हजार रूपए के नकली नोट व सुखबीर सिंह के कब्जे से एक लाख रूपए के नकली नोट तथा नकली नोट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे प्रिन्टर व वरना कार बरामद की गयी। एसपी सिटी ने बताया कि पवन ढाबा चलाता है और ढाबे की आड मे नकली नोटों का धन्धा करता था। जबकि सुखबीर सिंह कपडों के व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा कर रहा था। दोनों के द्वारा 50,000 रुपये के असली नोटों के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाने की जानकारी भी प्रकाश मे आयी है। सुखबिर सिंह 2020 मे बैंक फ्राड तथा तथा 2024 में जाली करेंसी रखने के आरोप मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। जबकि पवन कुमार को वर्ष 2022 मे थाना बटाला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मे जेल था। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलकर नकली नोटों का धंधा शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे गहरायी से जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसआई ऋषिकांत पटवाल, हेडकांस्टेबल संजय पाल, हेडकांस्टेबल सतीश नौटियाल, कांस्टेबल सुनील चौहान व अजीत तोमर शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal