हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस की वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें जनपद और अन्य जिलों में लगातार दबिश देकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही हैं। पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है और कई आरोपी स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में 11 जुलाई 2026 को गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटी दिलशाद पुत्र शमशाद, निवासी ग्राम गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
पुलिस टीम। उपनिरीक्षक राकेश कुमार तथा कांस्टेबल महेन्द्र तोमर।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






