सीडीओ की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को ऋण नहीं करने, ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने तथा ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा बैंडर्स के साथ बैंक मैनेजरों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी, जिन बैंको की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 15 प्रतिशत से कम है, उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखने के निर्देश दिये गये है। बैंक ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर को बैठक में भाग नहीं लेने के कारण उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखने के निर्देश दिये गये है तथा बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए लोन का आवेदन प्राप्त होने के 07 दिन के अन्दर धनराशि सम्बन्धित वैण्डर्स के खाते में हस्तांतरण कर दी जाये। बिजली का बिल, आधार कार्ड, बैंक पास बुक को आधार मानते हुए लोन स्वीकृत कर दिया जाये, आधार कार्ड में पता भिन्न होने पर भी बिजली बिल, बैंक पास बुक के आधार पर ऋण कर दिया जाये। मैसर्स सोनू त्यागी बुढाना द्वारा लाभार्थियों से धनराशि लेकर संयंत्रों की स्थापना नहीं करने के कारण राजकीय धनराशि का दुरूपयोग किया जा रहा है, उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को बैंको से समन्वय कर सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। बैठक में सभी अधीक्षण अभियन्ता वि०वि०, अधिशासी अभियन्ता वि०वि०, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक उपायुक्त जिला उद्योग, सभी बैंको के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर, बैंक मैनेजर, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा तथा जनपद के सभी वैण्डरों ने भाग लिया गया। परियोजना प्रभारी को निर्देश दिये गये कि बैंक अधिकारियों से समन्वय करते हुए जनपद में अधिक से अधिक घरों पर सोलर संयंत्र की स्थापना कराये।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal