हरिद्वार भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का परिचय कराया। वार्ड 6 के भाजपा पार्षद सुमित चौधरी ने भी परिचय बैठक में विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत संगठन के एप डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्रमाण पत्र कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करना चाहिए और प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल संगठन के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रीति गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के हितों की रक्षा और उन्हें सम्मान देने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। महिलाएं पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं। डिजिटल लर्निंग प्रमाण पत्र प्राप्त कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। इस दौरान चित्रा शर्मा, प्रीति गौड़, मोनिका धीमान आदि ने भी विचार रखे। सुनीता शर्मा, नीतू, उमा गिरी, शालिनी, सरोज गुप्ता, संगीता गुप्ता, मोनी, गीता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, अल्पना आदि मौजूद रही।

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ

सीडीओ की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को ऋण नहीं करने, ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने तथा ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा बैंडर्स

विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश ने की चरस रखने वाले को तीन साल की कैद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। करीब नौ साल पहले चरस के साथ पकड़े गए मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा न करने पर उसे दो

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों

कृषि व गन्ना विभाग की टीम ने जिले में चलाया छापामार अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गठित की गई टीमों द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु आज बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी करते हुए इस दौरान 13 संदिग्ध पेस्टीसाइड के नमूने ग्रहित किये गये। जनपद

तीन माह में खोए 14 लाख रुपए के 131 मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से बरामद कर वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देशन में जनपद की सर्विलांस सैल द्वारा विगत 03 माह में जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए 131 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये) को विभिन्न स्थानों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal