तीन माह में खोए 14 लाख रुपए के 131 मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से बरामद कर वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देशन में जनपद की सर्विलांस सैल द्वारा विगत 03 माह में जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए 131 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये) को विभिन्न स्थानों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोए मोबाइल फोन पाकर सभी लोगों के चेहरे खिल गए और उन्होंने पुलिस की सराहना की।

मुजफ्फरनगर जनपद की सर्विलांस सेल द्वारा एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विलांस सैल टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डिटेल के आधार पर विगत 03 माह के दौरान जनपद में खोए हुए मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से कुल 131 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये) बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किये गये। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे भी उपस्थित रहे। बरामदगी करने वाली टीम में मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल प्रभारी विकास चौधरी, हैड कांस्टेबल कालूराम, है.का. राहुल सिरोही, है.का. नितिन कुमार, है.का. अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

इफको द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इफको द्वारा जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर सभागार में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठाकुर रामनाथ सिंह ने कृषि को आत्मनिर्भर बनाने एवं सहकार से समृद्धि लाने कम लागत में लाभकारी खेती बनाने का आह्वान किया। साथ

सीडीओ की अध्यक्षता में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंकों को ऋण नहीं करने, ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने तथा ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा बैंडर्स

विशेष एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश ने की चरस रखने वाले को तीन साल की कैद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। करीब नौ साल पहले चरस के साथ पकड़े गए मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि जमा न करने पर उसे दो

हरिद्वार भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का परिचय कराया। वार्ड 6 के भाजपा पार्षद सुमित चौधरी ने भी परिचय बैठक में विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हेें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों

कृषि व गन्ना विभाग की टीम ने जिले में चलाया छापामार अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा गठित की गई टीमों द्वारा जनपद मुज़फ्फरनगर में कृषकों को गुणवत्तायुक्त पेस्टीसाइड की उपलब्धता तथा निर्धारित दर पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु आज बुधवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी करते हुए इस दौरान 13 संदिग्ध पेस्टीसाइड के नमूने ग्रहित किये गये। जनपद

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal