एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी व एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग की तैयारियों का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में कांवड़ मार्ग पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने यहां पहुंचकर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीजी जोन एवं डीआईजी रेंज ने तैयारियों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं डीआईजी सहारनपुर रेंज अभिषेक सिंह ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा और जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी द्वारा थाना नई मण्डी, मंसूरपुर, खतौली, खालापार एवं कोतवाली नगर क्षेत्र में पड़ने वाले सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख चौराहों/तिराहों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने खतौली गंग नहर, बागोवाली कट, भैंसी कट, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, रामपुर तिराहा, एनएच 58 कांवड यात्रा मार्ग सहित प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। शिव चौक, जहां बड़ी संख्या में कांवड़ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिक्रमा करने के बाद हरियाणा और मेरठ की ओर दो भागो में बंटकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हैं, वहां की व्यवस्थाओं का भी विशेष रूप से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर। ने अधीनस्थ अधिकारियों से कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की संख्या, रूट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड की हरिद्वार पुलिस एवं मुजफ्फरनगर के सीमावर्ती जनपदों की पुलिस के साथ निरंतर समन्वय एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखा जाए, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा दुर्घटनामुक्त हो, सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता रहे, मार्ग पर लगे चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड स्पष्ट, सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से स्थापित किए जाएं, यातायात व्यवस्था हर स्थिति में सुचारु एवं निर्बाध बनी रहे इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का समय रहते परीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित कर लिया जाए साथ ही दुर्घटनारहित एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal