“पेड़ हैं तो जीवन है” : नंदन कुमारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बीएचईएल लेडीज क्लब, हरिद्वार की सोशल वेलफेयर विंग द्वारा, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेडीज क्लब की संरक्षिका नंदन कुमारी के नेतृत्व में, कार्यकारिणी समिति की पदाधिकारियों ने बीएचईएल उपनगरी स्थित, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में नंदन कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे बुजुर्गों द्वारा लगाए गए पेड़ों का लाभ हमें मिल रहा है, ठीक उसी तरह से हमारे लगाए गए पेड़ों का फायदा नई पीढ़ियों को मिलेगा। नंदन कुमारी ने इस बात पर जोर दिया कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर, तेजी से कम होती जा रही वन संपदा को बचाएं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने अमलतास, गुलमोहर, रूद्राक्ष, अर्जुन, लीची, अमरूद तथा जामुन आदि के पौधे लगाए।
इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब सोशल वेलफेयर की अध्यक्ष अजंता राय, सेंटर इंचार्ज रूबल गर्ग, पदमावानी, सुमन दवे, रीना राणा, मेनका मिश्रा, वेलफेयर सेक्रेटरी रतना तिवारी, कल्चर सेक्रेटरी मीनाक्षी सिंह, लेडीज क्लब कार्यकारिणी की सदस्य कांती सुधाकर, अनुपम शरण, सुनीता मिश्रा, अर्पण ज्योति तथा सीमा यादव सहित एचआरडीसी एवं बीएचईएल बागवानी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal