शाहपुर/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कस्बावासियों को चिकित्सा के क्षेत्र में अब और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही है। आज कस्बे में भारत हेल्थकेयर का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शाहपुर कस्बे में डा. प्रेम सिंह एवं प्रवीण बालियान द्वारा भारत हेल्थकेयर की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने फीता काटकर भारत हेल्थकेयर का शुभारम्भ किया तथा आयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुभाष चौहान ने कहा कि अभी तक लाल पैथोलॉजी पर टैस्ट कराने के लिए कस्बेवासियों को मुजफ्फरनगर जाना पड़ता था, लेकिन अब ब्लड, यूरिन एवं अन्य टैस्ट शाहपुर में ही करा पाएंगे, जिससे कस्बेवासियों के समय और धन की बचत होगी। प्रवीण बालियान के प्रयासों से वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. आशा बख्शी से परामर्श करने के लिए अब क्षेत्रवासियों को दिल्ली भी नहीं जाना पड़ेगा एवं शाहपुर में ही उनसे परामर्श कर पाएंगे। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी महामंत्री दिव्यप्रताप सोलंकी एवं संगठन मंत्री सचिन त्यागी समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






